उत्तरप्रदेश : मातम में बदली खुशियां, बरात निकलने से पहले दूल्हे ने की फंदे से लटककर खुदकुशी

By: Ankur Fri, 30 July 2021 11:06:56

उत्तरप्रदेश : मातम में बदली खुशियां, बरात निकलने से पहले दूल्हे ने की फंदे से लटककर खुदकुशी

गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया जिसमें गोरखनाथ थाना क्षेत्र के रसूलपुर में शुक्रवार को शादी की खुशियों का माहौल तब मातम में बदल गया जब बरात निकलने से पहले दूल्हे ने फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर रामाज्ञा सिंह ने बताया कि युवक की घर में ही रेडीमेड कपड़ों की दुकान थी। आत्महत्या की वजह के बारे में घरवाले कुछ स्पष्ट नहीं बता पा रहे हैं। जांच में प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है।

जानकारी के मुताबिक, रसूलपुर निवासी 35 वर्षीय सिराज की शुक्रवार की सुबह बरात जानी थी। बृहस्पतिवार की रात घर में निकाह की तैयारियां व बाकी रस्में चल रही थीं। देर रात तक कार्यक्रम के बाद वह सोने चले गए। सुबह काफी देर तक सिराज के नहीं उठने पर परिजन उसे जगाने पहुंचे तो कमरा अंदर से बंद था। लोगों ने खिड़की से देखा तो उनके होश उड़ गए। सिराज का शव पंखे से बंधे फंदे से लटका हुआ था। सिराज का फंदे से लटकता शव देख कर घर की खुशियां मातम में बदल गईं। परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।

ये भी पढ़े :

# MP: परिवहन विभाग ने जनता को दी बड़ी सौगात, अब घर बैठे ऑनलाइन बनेंगे लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस

# बिहार: भागलपुर में कोसी नदी में पलटी नाव,10 लोग डूबे, 7 तैरकर बाहर आए; 3 अभी भी लापता

# उत्तरप्रदेश : पत्नी से हुआ विवाद तो पति ने साजिश रच फैला दी खुद के हत्या की गलत सूचना

# हिमाचल : पुलिस ने सुलझाई हत्या की गुत्थी, सगे भाइयों ने पेट में कांच की बोतल घोंप काटा था गला

# पंजाब : ट्रैक्टर से हुई भिडंत में बाइक सवार दो दोस्तों को मिली दर्दनाक मौत

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com